मोतिहारी, जनवरी 23 -- संग्रामपुर। सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस ने थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च संग्रामपुर बाजार होते हुए प्रखण्ड कार्यालय चौक से जलहां, दरियापुर, भवानीपुर ,इन्द्रगाछी, घुसियार आदि गांव तक हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि चौक-चौराहे और प्रत्येक गांव में माइकिंग कर आम लोगों को दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। साथ ही आयोजकों को निर्धारित मानकों के अनुसार पंडाल निर्माण, विद्युत व्यवस्था एवं सुरक्षा के समुचित इंतज़ाम करना होगा। किसी भी प्रकार का हुड़दंग, अश्लीलता व आपत्तिजनक गतिविधि पर कार्रवाई तय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...