मोतिहारी, मई 31 -- संग्रामपुर के उत्तरी भवानीपुर पंचायत के वार्ड एक के वार्ड सदस्य की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। मृतक विगन मिंया उम्र 65 वर्ष गांव गौस नगर के बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार हार्ट अटैक के बाद इलाज हेतु मोतिहारी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान निधन हो गयी। उनके निधन पर मुखिया रेणु देवी, मुखिया प्रतिनिधि ओंकार प्रसाद जयसवाल, उप मुखिया शेख अदालत, वार्ड सदस्य, उपेंद्र कुशवाहा, सोनू पाण्डेय, पिंकू दुबे आदि शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...