रांची, मार्च 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से राज्य संग्रहालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 'संवाद का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि संग्रहालय में नवाचार का होना समय की मांग है। झारखंड प्रकृति के साथ हर संपदा से समृद्ध राज्य है। यहां संग्रहालय का वृहद दर्शन है। हमारी विरासत परंपरा, संस्कृति और इतिहास के संरक्षण के लिए संग्रहालय की भूमिका अप्रतिम है। इससे पहले विभाग के निदेशक आसिफ एकराम ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि संग्रहालय को भविष्य के लिए कैसे आधुनिक एवं उपयोगी बनाया जाए, इसपर मंथन आवश्यक है, ताकि संग्रहालय हर वर्ग हर समुदाय हर पीढ़ी के लिए सुलभ एवं आकर्षक हो। उद्घाटन समारोह के बाद दूसरे सत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.