किशनगंज, फरवरी 2 -- बिशनपुर। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बल दिया गया। इसी क्रम में शनिवार को कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय काकरण में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन प्रधान शिक्षक लक्ष्मेश्वर राम की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान पोषक क्षेत्र के अभिभावक संगोष्ठी में शामिल हुए। आयोजित संगोष्ठी का थीम हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास था। इस अवसर पर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ उनके मानसिक, शारीरिक एवं नैतिक विकास पर विशेष चर्चा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को ब्लू स्क्रीन (मोबाइल, टीवी, टैबलेट) से दूर रखने तथा सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने की अपील की।संग...