पलामू, अगस्त 31 -- विश्रामपुर,प्रतिनिधि। रेहला संत तुलसीदास महाविद्यालय परिसर में राजनीतिक विज्ञान एवं इतिहास विभाग की ओर से एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य कृष्णा कुमार चौबे व संचालन राकेश शुक्ला ने किया। मुख्य अतिथि गढ़वा गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय से इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ महिपाल सिंह ,राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से संत तुलसीदास इंटर महाविद्यालय से प्रो. राजीव कुमार चौबे मौजूद थे। झारखंड के इतिहास में जनजातीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें महिपाल सिंह ने कहा कि यहां बाहरी शोषण और प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण के लिए आज भी संघर्ष हो रही है। वहीं राजनीतिक विज्ञान में महिलाओं की भूमिका की चर्चा करते हुए राजीव कुमार चौबे ने कहा कि सार्वजनिक वस्तुएं जैसे पानी, सड़क, स्वास्थ्य ,श...