जौनपुर, जनवरी 11 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। खानापट्टी गांव में पंचायत भवन पर शुक्रवार की शाम किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को कृषि विभाग और उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बागवानी संग सब्जी की खेती से किसान कैसे मालामाल होंगे उसकी विधिवत जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने कहा कि उन्नत खेती के लिए किसान अपने खेतों की मिट्टी की जांच जरूर कराएं। इससे यह पता चल जाता है कि उसमें किस पोषक तत्व की कमी है और कौन सा उर्वरक देने से पैदावार में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है। किसान सरकारी व्यवस्था से जुड़कर उसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। किसानों को प्रदर्शन के तौर पर टमाटर, करैला, खीरा सहित कई सब्जियों के बीच वितरित किया गया। संगोष्ठी में अपर जिला कृषि अधिकारी रवींद्र पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.