हाजीपुर, जनवरी 11 -- भगवानपुर। सं.सू. शास्त्रीय ताल, नृत्य व संगीत की रस सरिता में श्रोता व दर्शक शनिवार की देर शाम तक भींगते रहे। प्रदेश के एक से बढ़कर एक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं संगीत की बारीकियों से भी परिचय कराया। मौका था आईटीआई सराय प्रांगण में आयोजित 22वें गंगा विष्णु स्मृति संगीत समारोह का। उद्घाटन राजापाकर के विधायक महेन्द्र राम, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मानपुरी, भाजपा नेत्री सीमा सिंह, संघ के उत्पल कांत, समाजसेवी तृप्ति नारायण सिंह, गंगा विष्णु स्मृति संगीत समिति के कोषाध्यक्ष सह भाजपा नेता कुणाल कुमार गुप्ता आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का आरंभ करते हुए गंगा विष्णु स्मृति संगीत समिति के सचिव सह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि शास्त्रीय संगीत भारत की स...