रांची, जुलाई 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। विद्या विकास समिति की ओर से वंदना सह गीत आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कुदलुम स्थित आचार्य प्रशिक्षण संस्थान में किया जा रहा है। शनिवार को इसका उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अभय मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि संगीत राष्ट्रवाद को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। हम सभी आचार्य गीत सीखने इस वर्ग में आए हैं। विद्या भारती संगीत को एक प्रधान आधारभूत विषय के रूप में देखती है। यहां सभी आचार्य वंदना व वर्ष भर गाए जाने वाले गीत को सीख कर अपने विद्यालय में इसका प्रयोग करेंगे और छात्रों को सिखाएंगे। प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा, संगीत के मार्गदर्शक नीरज कुमार, प्रांत के संगीत प्रमुख प्रवीण दुबे, संपादक मनोज कुमार, जितेंद्र तिवारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...