देहरादून, नवम्बर 28 -- देहरादून। कौसानी कलश संस्था की ओर से शुक्रवार को दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सहयोग से संगीत मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों और कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। दून पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में वन संरक्षक चंद्रशेखर सनवाल ने बच्चों और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसा मंच मिलना जरूरी है। इस मौके पर संस्था के संरक्षक अभय उनियाल, अध्यक्ष गीता कांडपाल, संयोजक पंकज पांडेय, अदिति आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...