कुशीनगर, जनवरी 14 -- कुशीनगर। बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर के संगीताचार्य अमरजीत मिश्र शास्त्री को साहित्य कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सतत योगदान व विद्यार्थियों को संगीत का ज्ञान प्रदान करने हेतु भारतेन्दु हरिशचंद अंतराष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 15 जनवरी को राजेंद्र भवन ऑडीटोरियम्स नई दिल्ली में आयोजित हिंदी चेतना शिखर 2026 अंतराष्ट्रीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह देवनागरी उत्थान फाउंडेशन, धारा धाम इंटरनेशनल, पं. तिलक राज शर्मा स्मृति ट्रस्ट (अमेरिका) एवं एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड ( श्रीलंका) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित है। संगीता चार्य श्री मिश्र ग्राम सरैया, सरदारनगर जनपद गोरखपुर के मूल निवासी हैं। ये कथक सम्राट स्वर्गीय पंडित छविनाथ मिश्र के सुपुत्र हैं। वर...