बरेली, अक्टूबर 1 -- बरेली। विंडरमेयर थिएटर में चल रही संगीतमय रामलीला मंचन के साथ श्रीराम का भव्य दरबार सजा। दर्शकों ने भावविभोर होकर आरती की। दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा रंग विनायक रंगमंडल के संरक्षक डॉ. बृजेश्वर सिंह ने बताया कि 1 अक्तूबर को आखिरी मंचन होगा। उसके साथ ही रामलीला मंचन संपूर्ण हो जाएगा। पंडित राधेश्याम कथावाचक की कृति पर आधारित संगीतमय रामलीला के मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। खड़ी बोली के सरल प्रयोग से इसके प्रति दर्शकों का आकर्षण और बढ़ गया है। रामलीला का निर्देशन अम्बुज कुकरेती और संगीत निर्देशन कौशल किशोर ने किया है। रामलीला में दानिश खान ने विष्णु और राम, अचल सिसौदिया ने लक्ष्मण, दीक्षा तिवारी ने लक्ष्मी व सीता, भूपेंद्र ने भरत, राघव ने शत्रुघ्न, अमन गुप्ता ने हनुमान की भूमिका निभाई है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.