पिथौरागढ़, जून 8 -- संगीतकार व निर्माता मयंक कापडी ने लंदन फोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में अपनी शानदार प्रस्तुति से समा बांध दिया। इस दौरान उनकी प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। एनको की ओर से लंदन फोर्ट में संगती संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मयंक ने तू ही रे,कैसे कटे दिन रात सहित बॉलीवुड गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। मयंक ने प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान के निर्देशन में संगीत की बारीकियां सीखने के बाद वे दक्षिण व बालीवुड की कई फिल्मों में प्रसिद्ध कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। अपने गृह जनपद आए मयंक की प्रस्तुति को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए। संस्कृति प्रेमियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सिने कलाकार हेमंत पाण्डेय, पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, यूकेडी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेडा, डॉ.अशोक पंत, जगदीश कलौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.