उन्नाव, जनवरी 1 -- उन्नाव। शहरवासियों ने पुराने साल के पलों को अलविदा कहते हुए नए साल 2026 का स्वागत जोरदार तरीके से किया। बुधवार देर रात से ही शहर में जश्न की हलचल देखने को मिली। सामाजिक संगठनों, नेताओं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और युवाओं ने एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजकर नए साल की शुरुआत की। होटल और रेस्टोरेंट में रंगीन सजावट और संगीतमय शाम शहर के प्रमुख होटलों और रेस्टोरेंट्स को रोशनी और सजावट से सजाया गया। लोग संगीतमय धुनों पर देर रात तक नाचते और झूमते रहे। रेस्टोरेंट्स में व्यंजनों का आनंद लेते हुए शहरवासियों ने जश्न का पूरा लुत्फ उठाया। नवाबगंज स्थित पक्षी विहार के सुरखाब रेस्टोरेंट में विशेष तैयारियों के बीच युवाओं ने जोरदार मौज-मस्ती की। रात 12 बजे के बाद केक और शुभकामनाओं का सिलसिला जैसे ही रात 12 बजे की घड़ियाँ बजी, शहर में नए साल 2...