प्रयागराज, जनवरी 3 -- प्रयागराज। मेला क्षेत्र में पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर डुबकी लगाने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। मुंबई महाराष्ट्र साईं नाथ तीर्थ क्षेत्र से 64 श्रद्धालुओं का जत्था भी संगम आया है। दल के साथ आए संजय देशमुख ने बताया कि महाकुंभ का बहुत प्रचार हुआ था। मीडिया में महाकुंभ ही छाया था। तभी से सभी की संगम स्नान की इच्छा थी। इस बार पहले ही स्नान पर्व पर आ गए हैं। क्या पता आगे भीड़ के कारण आने में परेशानी हो। उन्होंने बताया कि यहां आए हैं तो हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे और पवित्र अक्षयवट के भी दर्शन करेंगे। शहीद स्थल जाकर माथा टेकने की भी इच्छा है। भीड़ में अपने लोगों को पहचानने के लिए सभी ने सफेद टोपी पहन रखी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...