नई दिल्ली, फरवरी 23 -- दिल्ली के रहने वाले एक 48 साल का व्यक्ति अपनी 40 साल की पत्नी को महाकुंभ के दौरान गंगा स्नान के लिए संगम नगरी में लाया था। उसने 18 फरवरी को उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। उस पर हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि कुमार के अपनी पत्नी के साथ अच्छे संबंध नहीं थे, क्योंकि वह उसके कथित अवैध संबंध के खिलाफ थी। डीसीपी (सिटी) अभिषेक भारती ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि अशोक कुमार ने एक साजिश रची और कुंभ मेले को अपनी पत्नी से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा मौका पाया। आरोपी दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। उसने अपने कुंभ दौरे और स्नान के कई वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किए। इसके अलावा, आरोपी ने अपनी पत्नी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.