कौशाम्बी, फरवरी 6 -- मंझनपुर, संवाददाता। ओसा स्थित वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों को शुक्रवार सुबह प्रयागराज ले जाकर संगम स्नान कराया गया। मोक्षदायिनी के पवित्र जल में डुबकी लगाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बुजुर्गों ने एक स्वर में कहा कि उनकी माघ मास में गंगा नहाने की तमन्ना पूरी हो गई है। जिला मुख्यालय मंझनपुर से सटे ओसा चौराहा स्थित वृद्धा आश्रम में दर्जनों बुजुर्ग आवासित हैं। इनमें कई तो दूसरे प्रांतों के रहने वाले हैं। वृद्धजनों से अपनों ने किनारा कर रखा है। वृद्धजन की इच्छा थी कि वह माघ मास के दौरान संगम में स्नान करें। ख्वाहिश पूरी करने के लिए शुक्रवार सुबह आश्रम संचालक आलोक राय 25 बुजुर्गों को बस से लेकर प्रयागराज गए। वहां संगम में पुण्य की डुबकी लगवाई। सभी के लिए बाकायदा भोजन इत्यादि का भी प्रबंध किया गया। संगम स्नान कर असहाय वृद्ध...