आजमगढ़, नवम्बर 6 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम पर दूसरे दिन गुरुवार को भी दूरदराज से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने तमसा-मंजूषा के पवित्र संगम पर स्नान किया। इसके साथ ही मंदिर में दर्शन कर दान-पुण्य किया। मेले में सजीं दुकानों पर खरीदारी की। भीड़ को देखते हुए तीन थानों की पुलिस तैनात रही। शुक्रवार की शाम तीन दिवसीय मेले का समापन होगा। कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्वासा धाम में तीन दिवसीय मेला लगता है। पवित्र संगम पर तीन दिन तक लोग स्नान और पूजन-अर्चन करते हैं। महर्षि दुर्वासा धाम में मंगलवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की बटोर शुरू हो गई थी। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने तमसा-मंजूषा के संगम पर आस्था की डुबकी लगाई। वहीं, दूसरे दिन गुरुवार को भोर से ही संगम पर स्नान कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.