प्रयागराज, जनवरी 9 -- माघ मेले के दूसरे प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति पर संगम तट पर सबसे ज्यादा वेणी दान (केश) परंपरा का निर्वहन करने के लिए दक्षिण भारत से श्रद्धालुओं का समूह पहुंचता है। इस बार अभी से ही अपने-अपने तीर्थ पुरोहितों के पास श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। एक दर्जन से अधिक दंपतियों ने शुक्रवार को संगम पर वेणी दान किया। परिजनों की सुख-समृद्धि की कामना की। संगम तट पर पुरोहित धीरज शुक्ल, आकाश मिश्र व अंकित पांडेय के पास आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु व कर्नाटक जैसे प्रांतों से एक दर्जन से अधिक यजमान पहुंचे। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वेणी दान की पूजा कराई। भगवान विष्णु का स्मरण करके दंपतियों ने सात जन्मों तक साथ रहने का संकल्प लेकर सिर व गले में माला एक-दूसरे को पहनाई गई। पूजन के बाद केश दान किया गया और उसके बाद पुण्य की डुबकी ल...