प्रयागराज, जनवरी 10 -- मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या की तैयारियों की समीक्षा करने प्रयागराज आए मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने अफसरों को स्नान पर्वों पर संगम नोज पर आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। प्रयागराज मेला प्राधिकरण सभागार में अफसरों के साथ माघ मेले की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं के मन में इच्छा होती है कि वह संगम नोज पर ही स्नान करें, इसलिए मुख्य स्नान पर्वों पर संगम नोज पर अत्यधिक दबाव रहेगा, जिसके दृष्टिगत पहले से ही सारे आवश्यक प्रबंध कर लिए जाएं। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पॉवर प्रेजेंटेशन के जरिए तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया। सीएम ने कहा कि 14 से 18 जनवरी के बीच कम समय में दो महत्वपूर्ण स्नान पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराना एक बड़ी चुनौती है, इसलिए अफसर अभी से पूरे मनोयोग से काम करें। सीएम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.