हजारीबाग, मार्च 9 -- हजारीबाग नगर प्रतिनिधि सामाजिक संस्था सागर भक्ति संगम के तत्वावधान में स्वर्ण जयंती पार्क में एक समारोह आयोजित किया गया। स्वर्ण व्यवसायी सह समाजसेवी राजेन्द्र लाल-कमला देवी ने वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूरा किया। समाज सेवा और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में उल्लेखनीय योगदान के लिए आदर्श संपत्ति सम्मान प्रदान कर अलंकृत किया। इस निमित्त संगम ने राजेन्द्र लाल और कमला देवी को अंग वस्त्र, प्रशस्ति - पत्र, प्रतीक चिन्ह और पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। 7 मार्च को राजेन्द्र लाल और कमला देवी ने शादी की 50 वर्ष पूरा किया है। इस अवसर पर संगम के संयोजक विजय केसरी ने कहा कि विवाह बंधन परिवार का आधार स्तंभ होता है। किसी भी परिवार की शुरुआत विवाह बंधन से ही होती है। यह एक आदर्श सामाजिक परंपरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...