कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- संदीपनघाट थाने के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया। विद्यालय ने एक बस से बच्चों को संगम तट का भ्रमण करने के लिए भेजा था। बच्चों के साथ वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय, रिक्की सर, सुधा पांडेय गए थे। उन्होंने बच्चों को ऐतिहासिक अक्षयवट के साथ लेटे हुए हनुमान जी के दर्शन कराए, वहीं बच्चों ने संगम के भी दर्शन किए। प्रधानाचार्य रवि प्रकाश ओझा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नेहरू जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे। इसीलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू की पुस्तक भारत की खोज की विस्तार से चर्चा करके बताया कि उनके समय का भारत उनकी पुस्तक में चित्रित है। विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.