प्रयागराज, मार्च 16 -- संगम क्षेत्र के किला घाट पर रविवार को नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में सवार आठ श्रद्धालु जल में गिर गए। एक महिला की डूबने से मौत हो गई। नाविकों और पुलिस ने सात श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। सहारनपुर निवासी अशोक जैन अपनी पत्नी शशि जैन व परिवार के अन्य लोगों के साथ संगम स्नान के लिए आए थे। नाविक आलोक निषाद के मुताबिक नाव में बैठते समय एक ओर नाव का संतुलन बिगड़ गया। नाविक संतुलन बनाने का प्रयास किया, लेकिन नाव पलट गई। नाविक आलोक ने पांच वर्षीय बच्चे और एक महिला को बचाया। लेकिन 67 वर्षीय शशि जैन डूबने लगीं। पुलिस ने उन्हें जल से बाहर निकाला। जल पुलिस ने तुरंत अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जल पुलिस प्रभारी जनार्दन साहनी के मुताबिक सात श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निका...