वाराणसी, दिसम्बर 8 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत रविवार को पत्र सूचना कार्यालय की ओर से मीडिया कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें काशी के सौ से अधिक पत्रकारों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.दयाशंकर मिश्र 'दयालु' और विशिष्ट अतिथि मंडलायुक्त एस. राजलिंगम रहे। डॉ. मिश्र ने कहा कि संगमम सांस्कृतिक आदान-प्रदान की परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास है। कमिश्नर ने कहा कि काशी एवं रामेश्वरम् का आकर्षण उत्तर भारत के लोगों को दक्षिण एवं दक्षिण के लोगों को उत्तर भारत की यात्रा के लिये प्रोत्साहित करती है। कार्यशाला में केंद्र सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए बनाई जा रही योजनाओं एवं अन्य कार्यक्रमों के बारे में जानकारी गई। बीएचयू के प्रो.प्रभाकर सिंह, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के उप महाप्रबंधक मनोज कुमार बख्...