वाराणसी, नवम्बर 30 -- वाराणसी। अफ्रीका आधुनिक मानव का जन्मस्थान भले ही हो लेकिन भारत ने उनके विकास और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। काशी और तमिलनाडु की वंशावली एक ही आनुवंशिक घटकों पर आधारित है। यह कहना काशी और तमिल लोगों की डीएनए का अध्ययन करने वाले बीएचयू के प्रो.ज्ञानेश्वर चौबे का है। उन्होंने कहा कि प्राचीन मानव इतिहास की नई खोजों ने भारत को आधुनिक मानव विकास के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित किया है। शोध और आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि आधुनिक मानव (होमो सेपियंस) अफ्रीका से लगभग 65000 वर्ष पूर्व भारत पहुंचे। यहां उन्होंने निएंडरथल तथा डेनिसोवन जैसे प्राचीन मानवों के साथ संकरण किया। यह भारत को मानव विकास का 'पोषणकर्ता' बनाता है। यही से वे यूरोप और एशिया की ओर फैले। साझा जीनोमिक वंशावली का उल्लेख करते हुए उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.