गढ़वा, अक्टूबर 3 -- मेराल, प्रतिनिधि। थानांतर्गत संगबरिया गांव में अलग-अलग दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार गांव में दुर्गा पूजा पर चारों तरफ खुशी का माहौल था। उसी बीच बुधवार रात अजय राम के पुत्र 18 वर्षीय अर्जुन राम का अपने घर से महज 200 मीटर की दूरी पर पलाश के पेड़ में फांसी के फंदे से झूलता हुआ शव पाया गया। उसी गांव के स्वर्गीय गया सिंह के 19 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर सिंह ने गुरुवार रात करीब आठ बजे अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महज कुछ घंटे के अंतराल में गांव के दो युवकों का फांसी लगा आत्महत्या करने से त्योहार की खुशी मातम में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक अर्जुन राम इंटर साइंस का मेधावी छात्र था। उसके परिजन य...