चम्पावत, फरवरी 19 -- लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर से चम्पावत जिले में कृषक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान किसानों को केन्द्र की ओर से दालचीनी की खेती से संबंधित कई जानकारियां दी गई। संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून के तकनिकि अधिकारी शंकर लाल सागर ने बताया कि जिला चम्पावत में जागरुकता कार्यक्रम 16 फरवरी से 19 फरवरी तक किया गया है। जिसमें चम्पावत के श्यामलाताल, जौल, निगाली,तिमला, धूरा,गैरलेख और बाराकोट के बैड़ाओड़, रावलगांव और बैड़ाबैडवाल में कृषक जागरुकता कार्यक्रम किया है। उन्होंने बताया कि जागरुकता कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों को दालचीनी की खेती, प्रसंसकरण, मूल्य संर्वधन और मार्केटिंग से संबंधित जानकारी विस्तार से बताई गई है। उन्होंने किसानों को दालचीनी की खेती को आजिविका का ए...