रामपुर, दिसम्बर 31 -- श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर संगत द्वारा सातवें दिन भी नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें संगत द्वारा गुरु की वाणी का गुणगान किया गया। मंगलवार की तड़के सिख समुदाय के नागरिक बड़ी संख्या में नगर के माटखेड़ा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के दीवान हॉल में एकत्र हुए। वहां गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने नित नेम के पाठ व अरदास कराई। इसके बाद निशान साहिब की अगुवाई में श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष पर प्रभात फेरी प्रारंभ हुई। इस दौरान संगत ने गुरु गोविंद सिंह जी की वाणी का गुणगान किया गया और उनके संदेशों को प्रचारित किया गया। संगत ने सतनाम वाहेगुरु के जाप किए और गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन के बारे में बताया। कई जगहों पर प्रभातफेरी का स्वागत फूलों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.