रामपुर, फरवरी 8 -- शाहबाद। राष्ट्रीय समरसता प्रमुख आनंदपाल ने कहा कि हिन्दू समाज तभी सुरक्षित रह पाएगा, जब वे संगठित होंगे। उन्होंने सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभाव को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। रविवार को नगर स्थित श्रीराम जूनियर हाईस्कूल में विराट हिन्दू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों, धर्मानुरागियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। सम्मेलन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और जगत जननी के जयघोष के साथ हुई। आरएसएस के जिला कार्यवाह पुनीत सिवाल ने हिन्दू समाज को संगठित कर सनातन धर्म के मूल्यों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। अन्य वक्ताओं ने सामाजिक एकता, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में सामूहिक सहभागिता पर बल दिया। उन्होंने युवाओं से सनातन परंपराओं का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.