मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रुपौली शिवालय के प्रांगण में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रो. विजय कुमार शाही, जिला पार्षद विपिन शाही ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रो. विजय कुमार शाही ने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। हमें अपने धर्म और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए और अपनी आने वाली पीढ़ियों को संस्कारवान बनाना चाहिए। इस मौके पर पूर्व मुखिया देवनारायण प्रसाद सिंह, जितेंद्र चौधरी, रविकांत सिंह, शैलेंद्र तिवारी, नरेंद्र शाही, शत्रुघ्न चौधरी आदि थे। वहीं, रेवाघाट पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक राम कुमार ने समाज में एकता, संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विशेष बल दिया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.