मुंगेर, फरवरी 19 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को मंगल बाजार दुर्गा स्थान के प्रागंण में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं संघ से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन की शुरूआत वेद मंत्रोच्चार और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देना था। सम्मेलन की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राचार्य विष्णुदेव प्रभात ने की, जबकि कार्यक्रम के संयोजक बलवंत शर्मा थे। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने और समाज में एकजुटता की जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। उपस्थित लोगों ने सम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.