लखनऊ, जनवरी 11 -- कई बस्तियों में हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन लखनऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में कई स्थानों पर भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलनों में धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का संदेश दिया गया। वहीं सम्मेलन के बाद हर जाति-वर्ग के लोग मिलकर समरसता भोज में शामिल हुए। युधिष्ठिर बस्ती, गायत्री नगर (अंसल, सुशांत गोल्फ सिटी) में आयोजित हिंदू सम्मेलन में चिन्मय मिशन के स्वामी कौशिक चैतन्य जी महाराज ने हिन्दू समाज में जागृति, आत्मबोध और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया। इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अपरिमेय श्यामदास ने श्रीमद्भगवद्गीता के संदेशों के माध्यम से समाज में एकता, समरसता और भेदभाव रहित जीवन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। आरएसएस के मुख्य वक्ता युद...