रुद्रपुर, फरवरी 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। निकाय चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में गुटबाजी सतह पर दिख रही है। कुछ दिनों पहले किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने रुद्रपुर में कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों पर कई आरोप लगाए थे। पलटवार करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर विधायक बेहड़ पर पार्टी में दो फाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर के नगर निगम चुनाव में बेहड़ के कारण हार हुई है। गाबा ने कहा कि विधायक बेहड़ संगठन से बड़े नहीं हैं। जिलाध्यक्ष गाबा ने कहा कि नगर निगम के चुनाव में हार की पार्टी में समीक्षा चल रही थी। विधायक बेहड़ कुछ दिनों पहले अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे मोहन खेड़ा के फार्म पर जाते हैं और कुछ लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.