लखीमपुरखीरी, जून 13 -- संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने निघासन विधानसभा के ग्राम खरवहिया, सुखन पुर्वा, सिंगाही, सिंगहा आदि गांवों में बैठक की। कोऑर्डिनेटर पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे, फ्रंटल संगठनों के कोऑर्डिनेटर उमाशंकर पांडे, अभिषेक पटेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने सभी कांग्रेस जनों के साथ संगठन की मजबूती को सीधा संवाद किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि संगठन सृजन केवल संरचना नहीं यह विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। नेतृत्व का संगठित होना आवश्यक है तभी जनता की लड़ाई लड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा 11 साल मोदी के शासन का जश्न मना रही है, किस बात का जश्न। देश में बेरोजगारी, महंगाई भ्रष्टाचार चरम पर है। बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने बताया कि इस दौरान प्रेम वर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.