आगरा, मई 29 -- जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा गंजडुंडवारा के रेलवे रोड पर संगठन सृजन बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने पर फोकस रहा। बुधवार की दोपहर जिला अध्यक्ष मनोज पांडेय ने बैठक में कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। वह हर कांग्रेस के कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करेंगे। वह सभी के कार्यकर्ताओं के सुख व दुख में हमेशा साथ खड़े हैं। कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत एडवोकेट ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक माला के रूप में कार्य कर संगठन को मजबूत बनाने में जुटें। संगठन सृजन बैठक की अध्यक्षता जनार्दन शर्मा ने की और संचालन नीरज शर्मा ने किया। बैठक को विमल कुमार सिंह, दीप कुमार पाण्डेय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर आदेश सिंह चौहान, खान चुन्नी खान, अजय मिश्रा आदि ने कांग्रेस पार्टी की सदयस्ता...