रामगढ़, फरवरी 10 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला अध्यक्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इसमें रामगढ़ विधायक सह जिलाध्यक्ष ममता देवी शामिल हुई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कांग्रेस संगठन को ज़मीनी स्तर पर और अधिक मजबूत, अनुशासित एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करना, जिला एवं बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाना, नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा आम जनता से कांग्रेस के संबंधों को और गहरा करना रहा। कार्यक्रम के दौरान संगठन संचालन, जनसंपर्क, चुनावी रणनीति, कार्यकर्ताओं के समन्वय एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.