लातेहार, अगस्त 12 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बालूमाथ प्रखंड के मासियातु और रजवार पंचायत में पंचायत कमेटी का गठन सोमवार को किया गया। मासियातु पंचायत के अध्यक्ष पद पर मो़ परवेज आलम और रजवार पंचायत के अध्यक्ष पद पर मो़ अल्ताफ अंसारी को सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यक्रम में लातेहार जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी सह बालूमाथ प्रखंड पर्यवेक्षक पंकज तिवारी,बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष मो़ आमिर हयात और पश्चिम मंडल अध्यक्ष कर्मदेव भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। नव-निर्वाचित अध्यक्षों का स्वागत किया गया और कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया। पंकज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल राजनीति नहीं बल्कि सेवा है। गांव-गांव में संगठन को मज़बूत कर नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली जाएगी। मो़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.