किशनगंज, फरवरी 18 -- किशनगंज। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कार्यालय मे मंगलवार को जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एआईसीसी ऑब्जर्वर सह हरियाणा के विधायक अफताब अहमद, किशनगंज सांसद डॉ. मो जावेद आजाद उपस्थित रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष, कांग्रेस के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड अध्यक्ष, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, नगर अध्यक्ष, नगर स्तरीय पदाधिकारी और पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में ऑब्जर्वर सह हरियाणा के विधायक अफताब अहमद ने कहा कि यह अभियान बिहार सहित उत्तरप्रदेश, मेघालय और गोवा मे शुरू किया गया है। कांग्रेस के सिद्धांतों और चुनौतियों से लड़ने के लिए संगठन को और मजबूत किया जा रह...