पलामू, मार्च 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार मेदिनीनगर स्थित कांग्रेस भवन परिसर में संगठन सशक्तिकरण सह मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान संगठन सृजन पर परिचर्चा किया गया साथ हीं नए सदस्यों को भी जोड़ा गया। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी संगठन सशक्तिकरण कर आबादी के अनुसार हिस्सेदारी मिलना चाहिए। साथ ही दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा, आदिवासी वर्ग को आगे बढ़ाना है। झारखंड के नवनियुक्त प्रभारी के राजू के नेतृत्व में संगठन को ग्रास रूट पर और मजबूती मिलेगा। उनका लंबा राजनीतिक अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से पलामू जिला के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नया ऊर्जा मिलेगा। कठिन संघर्ष करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलेगा। कार्यकर्ताओं के...