देहरादून, जुलाई 5 -- देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी (सेनि) ने कहा कि वह पूरे प्रदेश का दौरा कर हर जिले, हर शहर और गांव में पूर्व सैनिकों को कांग्रेस से जोड़ेंगे। आने वाले समय में कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग को राज्य का सबसे बड़ा पूर्व सैनिक संगठन बनाएंगे। कर्नल नेगी अपनी नियुक्ति के बाद शनिवार को पहली बार कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना से पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान कर्नल नेगी के साथ आए पूर्व सैनिक प्रतिनिधिमंडल से संगठन को मजबूत करने की दिशा में चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पूर्व सैनिक विभाग पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। इसलिए इस विभाग को मजबूत करना अति आवश्यक है। इस अवसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.