कोडरमा, फरवरी 16 -- कोडरमा, संवाददाता। संगठन महापर्व को लेकर भाजपा कोडरमा नगर मंडल की बैठक शनिवार को गुरुकृपा विवाह भवन में हुई l जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने शक्ति केंद्रों पर संगठन विस्तार को लेकर अपने सुझाव दिया, ताकि बूथ स्तर तक सशक्त टीम का निर्माण किया जा सके। इसके लिए अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर उन्हें पार्टी से जोड़ना है। इसके लिए विभिन्न शक्ति केंद्रों पर चुनाव अधिकारी, संयोजक,सह संयोजक बनाए गए। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सदस्यता प्रपत्र भरकर सक्रिय सदस्यता ग्रहण की l अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय और संचालन प्रो राजेश सिंह ने किया। बैठक में जिला चुनाव पदाधिकारी नितेश चंद्रवंशी,नगर प्रभारी दिनेश्वर प्रसाद,गोपाल कुमार गुतुल,मनोज कुमार झुन्नू,राजकुमार यादव,संजीव समीर,राजेश सिंह,विनोद कुमार मुन्ना,प्रवीण पांडेय,संज...