चक्रधरपुर, दिसम्बर 10 -- चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर वनविश्रामागार में मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह जिला पर्यवेक्षक डा. प्रदीप बालमुचू तथा जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की पहली प्राथमिकता संगठन को मजबूत करने की होनी चाहिए। कयोंकि मजबूत संगठन से हर एक कार्यकर्ताकी पहचान होती हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने चक्रधरपुर नगर में संगठन को विस्तार और मजबूती करते हुए वार्ड अध्यक्ष और वार्ड कमेटी बनाने हेतु प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी से लेकर प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसियों को वार्डवार जिम्मेदारी दिया। साथ ही क...