लोहरदगा, जनवरी 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, लोहरदगा की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला सचिव अनिल उरांव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी की एकजुटता को बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आगामी 17 जनवरी को वनभोज कार्यक्रम सेन्हा प्रखंड स्थित नंदलाल फार्म में होगा। सभी कार्यकर्ताओं से इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की। संगठन विस्तार और स्थानीय मुद्दों पर भी विमर्श किया गया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राधा तिर्की, केंद्रीय समिति की सदस्य नीरू शांति भगत और सरिता भगत ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि इस तरह...