चाईबासा, मार्च 12 -- चाईबासा, संवाददाता। मंगलवार को भाजपा, जिला कार्यालय बासाटोन्टो, चाईबासा में संगठन चुनाव को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने की। मौके पर संगठन चुनाव प्रभारी अशोक शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद और पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सारंगी ने संगठन चुनाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान अशोक शर्मा ने कहा कि संगठन चुनाव पार्टी को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि अब तक बनाए गए मंडल स्तर के बूथ समितियों की सूची जल्द से जल्द जिला कार्यालय में जमा करें। साथ ही, मंडल अध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नामों के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.