बरेली, सितम्बर 29 -- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष दलवीर सिंह रविवार को बरेली पहुंचे। गांधी उद्यान के पास अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए वह बृज क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। हर जिले में संगठन का सशक्त गठन हो चुका है। कहा कि क्षत्रिय जाति नहीं बल्कि एक धर्म है। इसी कारण क्षत्रिय शौर्य शक्ति सम्मान, नारी शक्ति सम्मान, प्रतिभा सम्मान व राष्ट्र भक्ति के कार्यक्रम अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सामजिक संगठन पीढ़ियों से करता आ रहा है। देश में राजनैतिक दलों द्वारा जातियों, उप जातियों में वोट बैंक की राजनीति के लिए बांटा जा रहा है। उनका संगठन इसके विरोध में हैं। स्वागत करने वालों में संरक्षक जयवीर सिंह, अध्यक्ष सर्वेश्वर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.