हापुड़, जनवरी 3 -- पिलखुवा। रेलवे रोड स्थित आनंद बालमुकुंद धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से हिंदू शौर्य दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया रहे। अपने संबोधन में उन्होंने हिंदू समाज को एकजुट रहने, संगठन को सशक्त बनाने और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू शौर्य दिवस समाज को अपने गौरवशाली अतीत, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करता है। डॉ. तोगड़िया ने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें और सामाजिक समरसता को मजबूत करें। उनक...