मैनपुरी, जुलाई 5 -- केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता संगठन को सर्वोपरि मानते हुए काम करें। नेताओं और कार्यकर्ताओं की शिकायतों और समस्याओं का समाधान हर हाल में होगा। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जनता तक ले जाएं और बताएं कि प्रदेश और देश 2014 से पहले किस हाल में था और अब किस तेजी से विकास की रफ्तार भर रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का तीव्र गति से विकास हो रहा है। हर क्षेत्र में काम किया जा रहा है। हाल ही में अंतरिक्ष में भी भारत के कदम सफलतापूर्वक पड़े हैं। भारत की इस कामयाबी को पूरी दुनिया ने देखा है। केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। अब यहां अराजकता...