बेगुसराय, मार्च 11 -- बेगूसराय/सिंघौल, निज संवाददाता। एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन बेगूसराय का होली मिलन समारोह संगठन के लीची बगान जिला कार्यालय में हुआ। इसके पूर्व संगठन के जिला कार्यालय का उद्घाटन जिलाध्यक्ष शिव शंकर भगत एवं पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ पोद्दार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में जिला के सभी प्रखंडों के अध्यक्ष व कार्यकारिणी एवं संगठन के प्रति विश्वास रखने वाले सदस्य शामिल हुए। होली मिलन समारोह में संगठन की ओर से एक सास्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। मौके पर संगठन के जिला सचिव रामकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, संयुक्त सचिव किशोर कुमार, चुनचुन, विनय, अमित कुमार, उमाशंकर, प्रकाश भगत, सुजीत आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.