बुलंदशहर, जनवरी 1 -- गांव दुगरऊ मे भारतीय किसान यूनियन युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि राजनीतिक दलों से बचते हुए अपना सम्मान बचाने के लिए संगठन को मजबूत बनाकर संघर्ष करें। गुरुवार को दोपहर गांव दुगरऊ में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे गौरव टिकैत ने कहा कि राजनीतिक दल भारतीय किसान यूनियन को कमजोर करके के लिए कुछ लोग छद्म नाम से भारतीय किसान यूनियन का गठन करके अपने लोगों को पदों पर आसीन कर दिया है। वे लोग किसान यूनियन को कमजोर करने के लिए गलत कार्य कर रहे हैं। जिससे किसान यूनियन का बैनर लगातार बदनाम कर रहे हैं। जबकि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने किसान यूनियन का गठन किसानों के हित की लड़ाई लड़ने के लिए किया था। राकेश टिकैत व नरेश टिकैत व उनका पूरा परिवार किसानों के हित में ...