महाराजगंज, जून 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार पार्टी के पदाधिकारी विधानसभा स्तर पर ग्राम सभाओं में कार्यक्रम कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर मजबूत होना जरूरी बताया। नौतनवा के ग्राम गणेशपुर के कोहरवल में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि 15 अगस्त तक नौतनवा विधानसभा के प्रत्येक ग्राम सभा के बूथ स्तर तक संगठन का सृजन कर लिया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर 21 व्यक्तियों को कांग्रेस के विचारों से जोड़कर एक मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा। आने वाले विधानसभा 2027 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का बेहतर प्रदर्शन दिखेगा। कांग्रेस पार्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.