कौशाम्बी, सितम्बर 7 -- देवीगंज क्षेत्र के अलीपुरजीता रोड स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में रविवार को व्यापारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता व्यापारी राजेश अग्रहरि ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद केसरवानी उपस्थित रहे। इस मौके पर संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। जिलाध्यक्ष अरविंद केसरवानी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का निदान तभी सम्भव हो सकेगा जब संगठन मजबूत होगा। आपसी सहयोग पर बल देते हुए संगठन को मजबूत करने की व्यापारियों से आह्वान किया। व्यापारियों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। यदि हम संगठित रहेंगे तो किसी भी कठिनाई का समाधान आसानी से किया जा सकता है। भरवारी व्यापार संगठन अध्यक्ष नीरज बनारसी ने सभी व्यापारियों को संगठित होकर रहने की सलाह दी। इसके साथ ही व्यापारी हि...